JPG to PDF: फ़ोटो से PDF बनाएँ

मार्कशीट, आधार कार्ड या हाथ से लिखे नोट्स की फ़ोटो खींच ली, अब उन्हें एक PDF में भेजना है? «इमेज से PDF» टूल कई JPG या PNG फ़ोटो को एक PDF में बदल देता है, हर फ़ोटो का एक पेज। फ़ोटो आपके फ़ोन में ही रहती हैं, किसी सर्वर पर नहीं जातीं।

कैसे करें

  1. «इमेज चुनें» दबाकर फ़ोटो या स्कैन चुनें। और चाहिए तो «इमेज जोड़ें» दबाएँ।
  2. फ़ोटो को खींचकर उसी क्रम में लगाएँ जिसमें पेज चाहिए।
  3. पेज साइज़ में «मूल साइज़», A4 या Letter चुनें और मार्जिन तय करें।
  4. «PDF बनाएँ» दबाएँ और फ़ाइल सेव कर लें।

ध्यान रखने की बातें

सवाल

Photo ko PDF kaise banaye?

इस पेज पर «इमेज चुनें» दबाकर गैलरी से फ़ोटो चुनें, क्रम ठीक करें और «PDF बनाएँ» दबाएँ। सभी फ़ोटो एक PDF में आ जाती हैं, हर फ़ोटो एक पेज पर।

कई फ़ोटो की एक PDF कैसे बनाएँ?

फ़ोटो चुनते समय एक साथ कई फ़ोटो पर टिक लगाएँ। पेज ऊपर से नीचे के क्रम में बनते हैं, इसलिए «PDF बनाएँ» दबाने से पहले फ़ोटो को खींचकर सही क्रम में लगा लें।

क्या मेरी फ़ोटो कहीं अपलोड होती हैं?

नहीं। PDF आपके ब्राउज़र के अंदर, आपके ही डिवाइस पर बनती है। पहचान पत्र या बैंक के कागज़ की फ़ोटो भी आपके फ़ोन से बाहर नहीं जाती।

इससे जुड़े टूल