PDF Split करें: एक PDF को कई फ़ाइलों में बाँटें
किसी बड़े PDF में से सिर्फ़ कुछ पेज चाहिए, या पूरी किताब को चैप्टर के हिसाब से अलग करना है? «PDF बाँटें» टूल आपके ब्राउज़र के अंदर ही PDF के पेज अलग कर देता है। फ़ाइल कहीं अपलोड नहीं होती, इसलिए बड़े PDF पर भी मोबाइल डेटा खर्च नहीं होता।
कैसे करें
- ऊपर दिए बॉक्स में अपना PDF छोड़ें या «फ़ाइल चुनें» दबाएँ।
- बाँटने का तरीका चुनें: «पेज चुनें», «कट की जगहें», «हर कुछ पेज पर», «फ़ाइल साइज़ से» या «बुकमार्क से»।
- पेजों पर टैप करें या उनके नंबर लिखें, जैसे 1-3 और 5। हर लाइन से एक नई फ़ाइल बनती है।
- «PDF बाँटें» दबाएँ और नई फ़ाइलें «सेव करें» या «सब सेव करें» से सेव कर लें।
ध्यान रखने की बातें
- हर पेज की अलग फ़ाइल चाहिए तो «हर कुछ पेज पर» चुनकर हर फ़ाइल में 1 पेज रखें।
- ईमेल या किसी पोर्टल की अपलोड सीमा में फ़ाइल नहीं आ रही? «फ़ाइल साइज़ से» चुनें और सीमा MB में लिखें। कोई पेज बीच से नहीं कटता।
- «बुकमार्क से» तभी काम करता है जब PDF में विषय-सूची (बुकमार्क) हो। न हो तो «कट की जगहें» में उन पेजों पर टैप करें जहाँ से नया चैप्टर शुरू होता है।
सवाल
PDF split kaise kare?
इस पेज पर PDF खोलें, «पेज चुनें» में हर नई फ़ाइल के पेज नंबर लिखें (जैसे 1-10 और 11-20) और «PDF बाँटें» दबाएँ। हर लाइन की एक अलग PDF फ़ाइल बन जाती है, जिसे आप अपने डिवाइस पर सेव कर सकते हैं।
मोबाइल में PDF के पेज अलग कैसे करें?
Android या iPhone के ब्राउज़र में यही पेज खोलें और PDF चुनें। पेजों की छोटी इमेज पर टैप करके पेज चुने जा सकते हैं, इसलिए नंबर टाइप करना ज़रूरी नहीं। कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करना पड़ता।
क्या PDF बाँटने से क्वालिटी घटती है?
नहीं। पेज जैसे हैं वैसे ही नई फ़ाइल में कॉपी होते हैं, इसलिए टेक्स्ट और इमेज में कोई फ़र्क नहीं आता। आपकी मूल फ़ाइल भी जस की तस रहती है।