PDF पर लिखें, Highlight करें और निशान लगाएँ
नोट्स की ज़रूरी लाइन हाइलाइट करनी है, किसी की कॉपी जाँचनी है या ड्राफ़्ट पर सुधार लिखकर वापस भेजना है? «नोट लिखें» टूल से PDF के पेज पर सीधे पेन चलाएँ, टेक्स्ट लिखें और निशान लगाएँ। फ़ोन पर उँगली से भी यह काम हो जाता है।
कैसे करें
- अपना PDF यहाँ छोड़ें या «फ़ाइल चुनें» दबाएँ।
- टूल चुनें: «पेन», «हाइलाइट», «टेक्स्ट», «तीर», «बॉक्स», «गोला», «सही» या «गलत»। रंग और साइज़ भी बदल सकते हैं।
- पेज पर खींचें या टैप करें। गलती हो तो «इरेज़र» से अपना जोड़ा हुआ निशान हटा दें।
- «PDF पर लागू करें» दबाएँ और फ़ाइल सेव कर लें।
ध्यान रखने की बातें
- हाइलाइट करते समय टेक्स्ट की लाइन पर खींचें: पट्टी अपने आप सीधी होकर अक्षरों जितनी ऊँची हो जाती है।
- यह टूल PDF के ऊपर नई चीज़ें जोड़ता है। PDF में पहले से छपे टेक्स्ट को बदला या मिटाया नहीं जा सकता।
- सेव करने के बाद आपके निशान पेज का हिस्सा बन जाते हैं, इसलिए हर फ़ोन और कंप्यूटर पर वैसे ही दिखते हैं। मूल फ़ाइल बिना निशान के बची रहती है।
सवाल
PDF par kaise likhe?
इस पेज पर PDF खोलें, «टेक्स्ट» टूल चुनें, पेज पर जहाँ लिखना है वहाँ टैप करें और टाइप करें। हाथ से लिखना हो तो «पेन» चुनकर उँगली, माउस या स्टाइलस से लिखें।
PDF me highlight kaise kare?
«हाइलाइट» टूल और रंग चुनें, फिर जिस लाइन को उभारना है उस पर खींचें। काम पूरा होने पर «PDF पर लागू करें» दबाकर फ़ाइल सेव करें।
क्या स्कैन किए हुए PDF पर भी हाइलाइट और नोट लग सकते हैं?
हाँ। पेन, हाइलाइटर, बॉक्स और बाकी निशान स्कैन किए हुए पेज पर भी लगते हैं। बस पट्टी अपने आप टेक्स्ट की लाइन से नहीं चिपकती, क्योंकि स्कैन में टेक्स्ट नहीं, इमेज होती है।