PDF पर Sign करें और फ़ॉर्म भरें
फ़ॉर्म PDF में आया है और प्रिंट निकालकर, साइन करके, फिर स्कैन करने का झंझट नहीं चाहिए? «हस्ताक्षर करें और भरें» टूल से PDF पर सीधे अपना हस्ताक्षर लगाएँ, तारीख़ डालें और खाली जगहें भरें। आपका हस्ताक्षर सिर्फ़ इसी डिवाइस पर रखा जाता है।
कैसे करें
- अपना PDF यहाँ छोड़ें या «फ़ाइल चुनें» दबाएँ।
- «हस्ताक्षर बनाएँ» दबाएँ और तरीका चुनें: «बनाएँ» (उँगली या माउस से), «टाइप करें» या «इमेज»। फिर «यही लगाएँ» दबाएँ।
- पेज पर वहाँ टैप करें जहाँ हस्ताक्षर चाहिए; खींचकर जगह और साइज़ ठीक करें। «टेक्स्ट», «तारीख़» और «सही» से बाकी फ़ॉर्म भरें।
- «PDF पर लागू करें» दबाएँ और साइन की हुई फ़ाइल सेव कर लें।
ध्यान रखने की बातें
- कागज़ पर किए हुए हस्ताक्षर की फ़ोटो लगा रहे हैं? «सफ़ेद बैकग्राउंड हटाएँ» चालू रखें, ताकि हस्ताक्षर के पीछे सफ़ेद डिब्बा न दिखे।
- PDF में भरने लायक फ़ॉर्म फ़ील्ड हों तो वे सीधे टाइप करके भरे जा सकते हैं। न हों तो «टेक्स्ट» टूल से खाली जगह पर लिखें।
- यह हस्ताक्षर की तस्वीर पेज पर लगाता है। यह प्रमाणित डिजिटल सिग्नेचर (जैसे DSC या eSign) नहीं है; जहाँ वही माँगा गया हो, वहाँ यह काफ़ी नहीं होगा।
सवाल
PDF par sign kaise kare?
इस पेज पर PDF खोलें, «हस्ताक्षर बनाएँ» दबाकर स्क्रीन पर साइन करें, फिर पेज पर सही जगह टैप करके उसे लगाएँ। «PDF पर लागू करें» दबाते ही साइन की हुई PDF तैयार हो जाती है।
मोबाइल से PDF पर हस्ताक्षर कैसे करें?
फ़ोन के ब्राउज़र में यह पेज खोलें और «बनाएँ» में उँगली से हस्ताक्षर करें। हस्ताक्षर इसी फ़ोन पर याद रहता है, इसलिए अगली बार दोबारा बनाना नहीं पड़ता।
क्या मेरा हस्ताक्षर या फ़ॉर्म कहीं अपलोड होता है?
नहीं। PDF और हस्ताक्षर दोनों आपके ब्राउज़र में ही रहते हैं। हस्ताक्षर हटाना हो तो «मिटाएँ» दबाएँ।