PDF का Password हटाएँ: PDF Unlock करें
बैंक स्टेटमेंट या e-Aadhaar जैसी PDF हर बार खोलने पर पासवर्ड माँगती है, और किसी पोर्टल पर पासवर्ड वाली फ़ाइल जमा ही नहीं होती? «पासवर्ड हटाएँ» टूल में एक बार पासवर्ड डालें और ऐसी कॉपी सेव करें जो सीधे खुलती है। इसके लिए पासवर्ड पता होना ज़रूरी है; यह टूल पासवर्ड तोड़ता नहीं है।
कैसे करें
- लॉक वाला PDF यहाँ छोड़ें या «फ़ाइल चुनें» दबाएँ।
- पूछे जाने पर फ़ाइल का पासवर्ड लिखें और «खोलें» दबाएँ।
- «पासवर्ड हटाएँ» दबाएँ।
- बिना पासवर्ड वाली कॉपी सेव कर लें। मूल फ़ाइल लॉक ही रहती है।
ध्यान रखने की बातें
- पासवर्ड याद नहीं? अक्सर उसका तरीका उसी ईमेल या SMS में लिखा होता है जिसके साथ फ़ाइल आई थी। फ़ाइल भेजने वाली संस्था से भी पूछा जा सकता है।
- जो PDF खुल तो जाता है पर प्रिंट या कॉपी नहीं करने देता, उसमें पासवर्ड नहीं पूछा जाता; «पासवर्ड हटाएँ» दबाने पर ये पाबंदियाँ हट जाती हैं।
- बिना पासवर्ड वाली कॉपी को कोई भी खोल सकता है। निजी कागज़ हो तो काम पूरा होने पर उसे डिलीट कर दें या संभालकर रखें।
सवाल
PDF ka password kaise hataye?
इस पेज पर PDF चुनें, उसका पासवर्ड डालकर खोलें और «पासवर्ड हटाएँ» दबाएँ। जो नई फ़ाइल सेव होती है वह बिना पासवर्ड के खुलती है।
पासवर्ड भूल गए हों तो क्या PDF खुल सकता है?
नहीं। यह टूल सिर्फ़ तब काम करता है जब आपको पासवर्ड पता हो। पासवर्ड का अंदाज़ा लगाने या उसे तोड़ने की सुविधा यहाँ नहीं है।
क्या बैंक स्टेटमेंट जैसी फ़ाइल का पासवर्ड यहाँ हटाना सुरक्षित है?
फ़ाइल और पासवर्ड दोनों आपके ब्राउज़र के अंदर ही रहते हैं; कुछ भी अपलोड नहीं होता और हम उन्हें नहीं देख सकते। इसे सिर्फ़ उन फ़ाइलों पर इस्तेमाल करें जिन्हें खोलने की आपको अनुमति है।