PDF to JPG: PDF के पेज इमेज में बदलें
PDF का कोई पेज WhatsApp पर फ़ोटो की तरह भेजना है, या फ़ॉर्म में JPG माँगी गई है? «PDF से इमेज» टूल हर पेज की एक JPG या PNG इमेज बना देता है। कन्वर्ट करने का काम आपके ब्राउज़र में ही होता है, फ़ाइल कहीं नहीं भेजी जाती।
कैसे करें
- अपना PDF यहाँ छोड़ें या «फ़ाइल चुनें» दबाएँ।
- फ़ॉर्मैट में JPG या PNG चुनें और शार्पनेस में «स्क्रीन», «सामान्य» या «प्रिंट»।
- सिर्फ़ कुछ पेज चाहिए तो उन पर टैप करें या उनके नंबर लिखें; सभी पेज के लिए खाली छोड़ दें।
- «इमेज बनाएँ» दबाएँ और इमेज सेव कर लें।
ध्यान रखने की बातें
- फ़ोन पर भेजने के लिए «स्क्रीन» काफ़ी है और फ़ाइल हल्की रहती है। प्रिंट निकालना हो तो «प्रिंट» चुनें; इमेज बड़ी और ज़्यादा साफ़ बनती है।
- कई पेज हों तो Android पर सारी इमेज एक ZIP में आती हैं। «मेरी फ़ाइलें» के डाउनलोड फ़ोल्डर में उस पर टैप करते ही वह खुल जाती है।
- यह टूल पूरे पेज की इमेज बनाता है। पेज पर छपी किसी एक फ़ोटो को अलग से नहीं निकालता।
सवाल
PDF ko JPG me kaise badle?
इस पेज पर PDF खोलें, फ़ॉर्मैट में JPG चुनें और «इमेज बनाएँ» दबाएँ। हर पेज की एक अलग JPG बनती है, जिसे आप गैलरी या फ़ोल्डर में सेव कर सकते हैं।
JPG और PNG में से क्या चुनें?
फ़ोटो वाले पेज और छोटी फ़ाइल के लिए JPG ठीक है। जिन पेजों पर ज़्यादातर टेक्स्ट, टेबल या लाइनें हैं, उनमें PNG ज़्यादा साफ़ दिखता है, पर फ़ाइल बड़ी बनती है।
क्या PDF का सिर्फ़ एक पेज इमेज में बदल सकते हैं?
हाँ। उस पेज पर टैप करें या उसका नंबर लिखें, फिर «इमेज बनाएँ» दबाएँ। सिर्फ़ चुने हुए पेज की इमेज बनेगी।