PDF to Text: PDF का टेक्स्ट निकालें
PDF से एक-एक लाइन चुनकर कॉपी करना थकाने वाला काम है। «PDF से टेक्स्ट» टूल पूरे PDF या चुने हुए पेजों का टेक्स्ट एक साथ निकाल देता है, ताकि आप उसे नोट्स, मैसेज या किसी दस्तावेज़ में पेस्ट कर सकें। यह वही टेक्स्ट निकालता है जो PDF में पहले से मौजूद है।
कैसे करें
- अपना PDF यहाँ छोड़ें या «फ़ाइल चुनें» दबाएँ।
- सिर्फ़ कुछ पेज चाहिए तो उन पर टैप करें; पूरे PDF के लिए कुछ न चुनें।
- «टेक्स्ट निकालें» दबाएँ।
- «टेक्स्ट कॉपी करें» दबाकर कहीं भी पेस्ट करें, या .txt फ़ाइल के रूप में सेव करें।
ध्यान रखने की बातें
- स्कैन किए हुए PDF में हर पेज एक फ़ोटो होता है, इसलिए उसमें से टेक्स्ट नहीं निकलता। इमेज से टेक्स्ट पहचानने (OCR) की सुविधा यहाँ अभी नहीं है।
- कौन सा टेक्स्ट किस पेज का है, यह याद रखना हो तो «हर पेज की शुरुआत पर निशान लगाएँ» चालू करें।
सवाल
PDF se text copy kaise kare?
इस पेज पर PDF खोलें और «टेक्स्ट निकालें» दबाएँ। पूरा टेक्स्ट स्क्रीन पर दिखता है; «टेक्स्ट कॉपी करें» दबाकर उसे जहाँ चाहें पेस्ट करें।
PDF से टेक्स्ट कॉपी क्यों नहीं हो रहा?
ज़्यादातर मामलों में वह PDF स्कैन या फ़ोटो से बना होता है, जिसमें अक्षर असल में इमेज होते हैं। ऐसी फ़ाइल में कॉपी करने लायक टेक्स्ट होता ही नहीं, और यह टूल इमेज से टेक्स्ट नहीं पढ़ता।
क्या यह PDF को Word में बदल देता है?
नहीं। यह टूल सादा टेक्स्ट देता है, जिसे आप कॉपी कर सकते हैं या .txt में सेव कर सकते हैं। टेबल, फ़ॉन्ट और लेआउट साथ नहीं आते।